Sponsored Brands, Amazon के ऐसे ऐड हैं जो किसी एक प्रोडक्ट का नहीं, बल्कि ब्रैंड का प्रमोशन करते हैं. हर ऐड में आपके ब्रैंड का नाम, लोगो, एक हेडलाइन और कई प्रोडक्ट (या एक वीडियो) होते हैं, जो Amazon के सर्च नतीजों में सबसे ऊपर, बगल में या उनके बीच दिखते हैं. क्लिक करने पर खरीदार आपके Store या किसी प्रोडक्ट पेज पर पहुँचता है. आप प्रति क्लिक या प्रति 1,000 व्यूएबल इम्प्रेशन पेमेंट करते हैं, और कोई न्यूनतम बजट नहीं है.
अक्तूबर 2026 में Amazon के अपने हेल्प पेज से जाँचा गया.

(1) आपका लोगो और (2) आपकी हेडलाइन आपके Store पर या Amazon के बनाए किसी पेज पर ले जाते हैं; (3) हर प्रोडक्ट अपने प्रोडक्ट पेज पर ले जाता है.
एक टेबल में जवाब
| Sponsored Brands | |
|---|---|
| क्या दिखाता है | ब्रैंड का नाम, लोगो, हेडलाइन, 3 से 10 प्रोडक्ट, या एक वीडियो |
| कहाँ | सर्च नतीजों में सबसे ऊपर, बगल में या बीच में, Amazon और Amazon Business पर; “Drive page visits” लक्ष्य के साथ प्रोडक्ट पेज और होमपेज पर भी |
| क्लिक कहाँ ले जाता है | आपका Store, आपके प्रोडक्ट से Amazon का बनाया पेज, या कोई प्रोडक्ट पेज |
| पेमेंट कैसे | प्रति क्लिक (CPC), प्रति 1,000 व्यूएबल इम्प्रेशन (vCPM), या पहले से चुकाई जाने वाली तय कीमत |
| न्यूनतम बजट | कोई नहीं, सिवाय Reserve share of voice ($3,000) के |
| कौन चला सकता है | Brand Registry वाले प्रोफ़ेशनल सेलर, वेंडर, और 3 किताबों वाले लेखक |
चार ऐड फ़ॉर्मेट
- कलेक्शन (Collection). आपके लोगो और हेडलाइन के नीचे 3 से 10 आपस में जुड़े प्रोडक्ट. मैन्युअल कलेक्शन में वे प्रोडक्ट होते हैं जो आप चुनते हैं; ऑटोमेटिक कलेक्शन में Amazon हर सर्च के लिए आपके कैटलॉग से प्रोडक्ट चुनता है. कलेक्शन पुराने “प्रोडक्ट कलेक्शन” (product collection) फ़ॉर्मेट की जगह ले रहे हैं, जो फ़रवरी 2027 में बंद हो जाएगा: क्या बदल रहा है.
- स्टोर स्पॉटलाइट (Store spotlight). खरीदारों को आपके Store पर भेजता है. Store में कम से कम 4 पेज होने चाहिए, हर पेज पर कम से कम एक अलग प्रोडक्ट; ऐड इनमें से 3 दिखाता है.
- वीडियो (Video). एक वीडियो में एक प्रोडक्ट, जो अपने आप चलता है. यह प्रोडक्ट पेज या आपके Store पर ले जाता है. वीडियो स्पेसिफ़िकेशन.
- Brand Gallery. एक लाइफ़स्टाइल इमेज, जिसमें आपके Store के 3 से 5 लिंक होते हैं; सिर्फ़ Reserve share of voice लक्ष्य के साथ.
कैम्पेन के तीन लक्ष्य
कैम्पेन बनाते समय आप एक लक्ष्य चुनते हैं, और बाद में उसे बदला नहीं जा सकता.
| लक्ष्य | पेमेंट | Amazon का फ़ोकस |
|---|---|---|
| Drive page visits | प्रति क्लिक | क्लिक |
| Grow brand impression share | प्रति 1,000 व्यूएबल इम्प्रेशन | टॉप ऑफ़ सर्च पर इम्प्रेशन शेयर |
| Reserve share of voice | तय कीमत, पहले से | टॉप ऑफ़ सर्च पर आपके ब्रैंड वाले कीवर्ड |
लेखकों को यह विकल्प नहीं दिखता. Reserve share of voice, विस्तार से.
Sponsored Brands कौन चला सकता है
- सेलर: प्रोफ़ेशनल सेलर अकाउंट और Amazon Brand Registry में रजिस्टर्ड ब्रैंड, जिसके लिए रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क ज़रूरी है.
- वेंडर: मंज़ूर किया गया वेंडर अकाउंट.
- लेखक: एक ही पेन नेम से कम से कम 3 किताबें, जिन्हें Author Central में उसी अकाउंट से क्लेम किया गया हो जिससे आप Amazon Ads इस्तेमाल करते हैं. KDP लेखकों के लिए पूरी जानकारी.
- सभी के लिए: अच्छी स्थिति वाला Amazon Ads अकाउंट, पेमेंट का मान्य तरीका, और योग्य कैटेगरी के प्रोडक्ट. एडल्ट, इस्तेमाल किए हुए और रिफ़र्बिश्ड प्रोडक्ट शामिल नहीं हैं.
Sponsored Brands की लागत कितनी है
कोई न्यूनतम बजट नहीं है: आप रोज़ का बजट या लाइफ़टाइम बजट तय करते हैं. Amazon बताता है कि कई एडवरटाइज़र $30 रोज़ से शुरू करते हैं. “Drive page visits” लक्ष्य में आप सिर्फ़ क्लिक के लिए पेमेंट करते हैं, और “Grow brand impression share” में प्रति 1,000 व्यूएबल इम्प्रेशन. Reserve share of voice अपवाद है: तय कीमत, पहले से पेमेंट, कम से कम $3,000.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Sponsored Brands और Sponsored Products में क्या फ़र्क है?
Sponsored Products एक प्रोडक्ट का प्रमोशन करता है और उसके प्रोडक्ट पेज पर ले जाता है. Sponsored Brands लोगो, हेडलाइन और कई प्रोडक्ट के साथ आपके ब्रैंड का प्रमोशन करता है, और आपके Store पर ले जा सकता है. पूरी तुलना.
Amazon किसी Sponsored Brands ऐड को मंज़ूरी देने में कितना समय लेता है?
आमतौर पर 24 घंटे के अंदर, और ज़्यादा से ज़्यादा 3 कामकाजी दिन. हर नया ऐड Amazon के रिव्यू से गुज़रता है.
स्रोत
- Understand Sponsored Brands, Amazon Ads
- Sponsored Brands eligibility requirements, Amazon Ads
- Create a Sponsored Brands campaign, Amazon Ads
- Campaign goals for Sponsored Brands, Amazon Ads
- Amazon Brand Registry for advertising, Amazon Ads
- Sponsored Brands set-up, Amazon Ads
Gloriads एक Amazon Ads ऑटोमेशन प्लैटफ़ॉर्म है, जो आपके तय किए गए नियमों के हिसाब से सेलर, ब्रैंड, लेखकों और एजेंसियों के लिए Sponsored Products, Sponsored Brands, Sponsored Display और Streaming TV कैम्पेन बनाता है, उन पर नज़र रखता है और उन्हें ऑप्टिमाइज़ करता है. देखें यह कैसे काम करता है.
